रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर हाल ही में जो खबरें चली थीं, उन्हें केंद्र सरकार ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि बुकिंग नियमों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी। शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर बुक करने का अंतराल 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन जैसा पहले था, वैसा ही रहेगा। मंत्रालय ने यह भी कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोहरे कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं में जो चिंता फैली थी, वह भी बेबुनियाद साबित हुई क्योंकि पुराने नियमों के अनुसार ही सभी सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और उपभोक्ताओं को बुकिंग में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मंगलवार को यह जानकारी सामने आई थी कि नई व्यवस्था में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की समय सीमा अलग–अलग तय की जाएगी। इस योजना के अनुसार 5 किलो का ‘छोटू’ सिलिंडर उज्ज्वला लाभार्थियों को 16 दिन में और सामान्य उपभोक्ताओं को 9 दिन में उपलब्ध कराया जाएगा। इस खबर ने कई उपभोक्ताओं में भ्रम और चिंता पैदा कर दी थी कि अब बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव आ गया है।
एलपीजी रिफिल बुकिंग: पुरानी समयसीमा ही जारी रहेगी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी रीफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शहरी क्षेत्रों में रिफिल के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की समयसीमा वैसी ही रहेगी, जो सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू होती है। पुरानी व्यवस्था पूरी तरह से लागू रहेगी और उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
दोहरे कनेक्शन धारकों की बुकिंग चिंता बढ़ी
दोहरे कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं में हाल ही में बड़ी चिंता फैल गई थी। खबर आई थी कि गैस सिलेंडर की किल्लत और जमाखोरी रोकने के लिए तेल कंपनियों ने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है, जिससे दो सिलिंडर रखने वाले ग्राहकों को रिफिल बुक करने के लिए कम से कम 35 दिन का इंतजार करना होगा। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि यह नई व्यवस्था तुरंत लागू कर दी गई है और अगर कोई ग्राहक तय समय सीमा से पहले बुकिंग करेगा, तो सिस्टम उसका आवेदन स्वीकार नहीं करेगा।
also read- Railway Refund: कंफर्म टिकट कैंसिल करने से पहले जानें ले, ये नियम वरना रिफंड नहीं मिलेगा
