ब्रेकिंग न्यूज़
Breakingस्वच्छ ऊर्जाएलपीजी रिफिल सूचनाEnergy ManagementSafeEnergyUrbanEnergyEnvironmental ProtectionReliable SupplyEnergy Efficiency पीएनजी कनेक्शन अनिवार्यएलपीजी सप्लाई रोक
Daily UP का WhatsApp Channel
सबसे पहले खबर पाएं — अभी JOIN करें
JOIN करें →

Noida international airport: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान सफल रही, आम यात्रियों के लिए फ्लाइट सेवाएँ कब होंगी शुरू ?

28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन कर दिया। वहीं, आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर पहली फ्लाइट ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी। कई सालों का इंतजार आज खत्म हुआ। नोएडा एयरपोर्ट यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित है और इसकी कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है। आने वाले समय में एयरपोर्ट को मेट्रो और रैपिड रेल कॉरिडोर से भी जोड़ा जाएगा।

deccanherald 2025 05 07 5mwpg3q8 file80j3ugkjce16v0qu9ac

एयरपोर्ट का रनवे करीब 3.9 किलोमीटर लंबा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण पब्लिकप्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत बनाया गया है, जिसमें लगभग 11,200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के दौरान बताया कि एयरपोर्ट पर हर दो मिनट में फ्लाइट लैंड और टेकऑफ करेंगी। हर साल यहाँ से ढाई लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कार्गो ढुलाई होगी और एक करोड़ से अधिक यात्री यात्रा करेंगे। यह एयरपोर्ट न केवल नोएडा बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए गेमचेंजर साबित होगा।

कब से शुरू होगी उड़ान सेवा?
एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही लोगों की सबसे बड़ी उत्सुकता यह जानने में है कि जेवर एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन कब से शुरू होगा। आधिकारिक तौर पर अभी कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि अप्रैल से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो सकता है।

airport 1

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एयरोड्रम लाइसेंस मिलने और फ्लाइट सर्विस शुरू होने में आमतौर पर लगभग 45 दिन का अंतर होता है। इस दौरान विमानन कंपनियां और अन्य संबंधित एजेंसियां एयरपोर्ट के कमर्शियल ऑपरेशन के लिए अपनी तैयारियां पूरी करती हैं। उन्होंने बताया कि जेवर एयरपोर्ट को 11 मार्च को एयरोड्रम लाइसेंस मिला है। ऐसे में संभावना है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में यहां उड़ानें शुरू हो जाएँगी। फिलहाल, समर शेड्यूल में जेवर एयरपोर्ट को शामिल नहीं किया गया है, लेकिन इसे भविष्य में बदला जा सकता है।

कौनकौन सी एयरलाइंस उड़ान सेवा शुरू करेंगी?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में एयरपोर्ट से देश के 50-60 शहरों के लिए एयरलाइंस उड़ान सेवा शुरू करेंगी। इसके लिए एयरपोर्ट ने आकासा, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ करार किया है। इंडिगो शुरुआत में देश के 20-25 शहरों के लिए सेवा दे सकती है।

अधिकारी ने कहा कि एनसीआर के इस नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरुआत में केवल देश के शहरों के लिए ही उड़ान सुविधा उपलब्ध होगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होने में लगभग छह महीने का समय लग सकता है। एयरपोर्ट पर प्रतिदिन करीब 150 यात्री उड़ानें उपलब्ध होंगी और यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ फ्लाइट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। शुरुआत में सालाना 50-60 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है, जबकि एयरपोर्ट की टर्मिनल क्षमता सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों के लिए है।

उड़ानों की टिकट बुकिंग जल्द शुरू

Jewar Airport cargo hub Gemini AI 1757914042231 1757914053159 1758937759581 2025 10 6cf4f35ee0cae387e10ec1b05010abe9

अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही उड़ान संचालन का शेड्यूल जारी होगा, एयरलाइंस अपना शेड्यूल जारी करेंगी और तभी टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। फिलहाल, उम्मीद जताई जा रही है कि टिकट बुकिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।

also read- Eco-friendly: LPG की जगह अब एथेनॉल से बनेगा खाना: यूपी में सबसे ज्यादा उत्पादन, जानिए कौन है बेहतर साधन

Leave a Comment